Latest News Lifestyle
अमेरिकी रक्षा मंत्री के ब्रोकर ने ईरान हमले से पहले डिफेंस फंड में निवेश की संभावनाएं टटोलीं
अमेरिकी रक्षा मंत्री Pete Hegseth से जुड़े एक ब्रोकर ने कथित तौर पर ईरान पर अमेरिकी-इजरायली सैन्य कार्रवाई से पहले रक्षा क्षेत्र की कंपनियों में मल्टीमिलियन डॉलर के निवेश की संभावनाएं तलाशीं।
यह दावा Financial Times की एक रिपोर्ट में किया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, ब्रोकर ने फरवरी में Morgan Stanley के जरिए BlackRock से संपर्क किया था। यह संपर्क उसके डिफेंस इंडस्ट्रियल्स एक्टिव ETF में संभावित निवेश को लेकर था।
यह पहल उस समय हुई जब कुछ ही हफ्तों बाद अमेरिका ने ईरान पर हमले किए।

हालांकि, यह प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ सका, क्योंकि उस समय यह फंड मॉर्गन स्टेनली के क्लाइंट्स के लिए उपलब्ध नहीं था।
रिपोर्ट में यह भी साफ नहीं है कि ब्रोकर को कितनी स्वतंत्रता थी या इस पहल की जानकारी खुद हेगसेथ को थी या नहीं।

पेंटागन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। मुख्य प्रवक्ता Sean Parnell ने इसे “पूरी तरह झूठा और मनगढ़ंत” बताया और रिपोर्ट वापस लेने की मांग की।
यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के अहम नीतिगत फैसलों से पहले बाजार में हुई गतिविधियों पर सवाल उठ रहे हैं।
विश्लेषकों ने कुछ निवेशों के समय को लेकर चिंता जताई है और आशंका व्यक्त की है कि कहीं संवेदनशील जानकारी पहले से लीक तो नहीं हुई।

यह विवाद सरकारी अधिकारियों से जुड़े वित्तीय लेन-देन में पारदर्शिता और संभावित हितों के टकराव को लेकर बढ़ती चिंताओं को और गहरा कर रहा है।
News Image

ईरान युद्ध पर ट्रंप और पोप लियो में बढ़ा टकराव

  • डोनाल्ड ट्रंप ने पोप लियो XIV की ईरान युद्ध पर टिप्पणी की आलोचना की, जिससे राजनीतिक और धार्मिक नेतृत्व के बीच तनाव बढ़ गया।
BY Saba Parveen ·