Latest News Lifestyle
कोहली के दम पर बेंगलुरु फिर चैंपियन

अहमदाबाद में खेले गए आईपीएल फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरा खिताब अपने नाम कर लिया। विराट कोहली ने नाबाद 75 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत तक पहुंचाया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम बेंगलुरु के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती नजर आई और 20 ओवर में 155 रन ही बना सकी। वॉशिंगटन सुंदर ने अर्धशतक लगाकर टीम को संभालने की कोशिश की, जबकि बेंगलुरु के लिए रसिख सलाम ने तीन विकेट हासिल किए।

156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बेंगलुरु को विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने मजबूत शुरुआत दिलाई। बीच के ओवरों में गुजरात ने वापसी की कोशिश की, लेकिन कोहली ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए मैच को अंत तक नियंत्रित रखा।

कोहली ने विजयी छक्का लगाकर टीम को यादगार जीत दिलाई। इस जीत के साथ बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया और कप्तान रजत पाटीदार ने भी इतिहास रच दिया।

News Image

गौतम गंभीर ने किया बड़ा ऐलान: अफगानिस्तान टेस्ट में साई सुदर्शन नंबर-3 पर करेंगे बल्लेबाज़ी

  • भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले टेस्ट मैच से पहले मुख्य कोच गौतम गंभीर ने युवा बल्लेबाज़ साई सुदर्शन को नंबर-3 पर बल्लेबाज़ी कराने का फैसला किया है। यह फैसला टीम के भविष्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
BY Amaan Ali ·
News Image

जापान को बड़ा झटका, मितोमा वर्ल्ड कप 2026 स्क्वाड से बाहर

  • ब्राइटन के स्टार विंगर काओरू मितोमा हैमस्ट्रिंग चोट के कारण जापान की फीफा वर्ल्ड कप 2026 टीम से बाहर हो गए हैं।
BY Saba Parveen ·