Latest News Lifestyle
बॉलीवुड में खुशखबरी: कटरीना कैफ बनने वाली हैं मां, विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर दी गुडन्यूज

बॉलीवुड के फेमस कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने आखिरकार अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दे दी है। कटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की, जिसमें वह सफेद बॉडीकॉन ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं। विक्की कौशल ने भी पोस्ट में उनके साथ बेबी बंप थामते हुए खूब प्यार जताया।

 

जैसे ही कपल की पोस्ट सामने आई, सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। जाह्नवी कपूर समेत कई सेलेब्स और फैंस ने इस खास मौके पर कपल को शुभकामनाएं दीं। गौरतलब है कि कटरीना की प्रेग्नेंसी की चर्चाएं काफी समय से थीं और फैंस बेसब्री से इस खबर का इंतजार कर रहे थे।
साल 2021 में शादी के बाद कटरीना-विक्की अब पहली बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। दोनों की खुशी उनके चेहरों पर साफ झलक रही है और उनके फैंस का उत्साह भी सातवें आसमान पर है। इस नए चैप्टर के लिए पूरे बॉलीवुड से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं।
News Image

2 साल, 2 ट्रॉफी... RCB की जीत के बाद सीधे प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे विराट-अनुष्का, फैंस बोले;इन्हीं की कृपा से मिली सफलता

  • RCB की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां पूरा क्रिकेट जगत जश्न में डूबा हुआ था, वहीं विराट और अनुष्का ने सफलता के इस पल को आध्यात्मिकता से जोड़कर मनाया। यही वजह है कि उनकी यह यात्रा फैंस के बीच चर्चा का केंद्र बन गई है। कई प्रशंसकों का मानना है कि मैदान पर मेहनत और जीवन में आध्यात्मिक संतुलन—दोनों ही विराट की सफलता के अहम स्तंभ हैं।
BY Himanshu Dubey ·
News Image

फरहान अख्तर ने क्यों मांगा रणवीर सिंह से 45 करोड़ का हर्जाना?

  • हालांकि रणवीर सिंह की टीम ने इन आरोपों पर सफाई दी है। अभिनेता की ओर से कहा गया कि वे फिल्म इंडस्ट्री और डॉन फ्रेंचाइज़ दोनों का सम्मान करते हैं। उनकी टीम का कहना है कि मामला बातचीत से सुलझाया जा सकता है और किसी भी पक्ष को नुकसान पहुंचाना उनका उद्देश्य नहीं है।
BY Himanshu Dubey ·