Latest News Lifestyle
क्‍या दिलजीत दोसांझ इंडियन नहीं, अमेरिकी हैं?

जी हां, देश और दुनिया में 'मैं हूं पंजाब' का नारा बुलंद करने वाले सुपरस्‍टार पंजाबी सिंगर की नागरिकता पर सवाल उठ रहे हैं।

यह सब हाल ही उनके पंजाब की राजनीति में शामिल होने के प्रस्ताव को ठुकराने के बाद हुआ है। एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दिलजीत दोसांझ कथित तौर पर साल 2022 से ही अमेरिकी पासपोर्ट पर यात्रा कर रहे हैं। इसमें यह भी कहा गया है कि अमेरिकी नागर‍िक होने के कारण ही सिंगर ने पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान के राजनीति में एंट्री के ऑफर को ठुकरा दिया। यही नहीं, सिंगर की पत्‍नी पहले से ही अमेरिकी नागरिक हैं। …दिलजीत दोसांझ ने 2022 में छोड़ दी भारतीय नागरिकता: दावा
बहरहाल, 'द इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट मुताबिक, दिलजीत दोसांझ ने भारत की नागरिकता छोड़ दी है और उनके पास अब अमेरिका की नागरिकता है। इसमें बताया गया है कि दोसांझ सितंबर 2022 से ई-वीजा पर भारत आ रहे हैं। इससे यह पता चलता है कि उनके पास 'ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया' (OCI) कार्ड भी नहीं है। इसमें आगे यह भी दावा किया गया है कि भारत की अपनी सबसे हालिया यात्रा के दौरान भी सिंगर ने अपने US पासपोर्ट का ही इस्तेमाल किया था।

News Image

इजरायल सैन्य सहयोग बढ़ाने पर रोक नहीं लगी

  • अमेरिकी संसदीय समिति ने अमेरिका-इजरायल सैन्य सहयोग को मजबूत करने वाले प्रावधान को हटाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया।
BY Saba Parveen ·