Latest News Lifestyle
कुछ घटों के अंदर 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 की रफ्तार से चलेगी हवा!

Weather Update: भीषण गर्मी के बीच दिल्ली, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तर पूर्वी के कई राज्यों सहित 17 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक इन राज्यों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसलिए इन राज्यों में रहने वाले लोगों से अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।


दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है। तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में गर्मी का कहर देखने को मिल सकता है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने देश के 17 राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान, तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। 18 मई से मध्य प्रदेश और विदर्भ सहित 17 राज्यों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि के साथ मध्यम बारिश का अलर्ट है। पूर्वोत्तर के राज्यों असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा शामिल में 18 मई को बिजली और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।


अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है। अंडमान-निकोबार में 18 मई को बहुत भारी बारिश और तेज तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। झारखंड में 19 और 20 मई को तेज आंधी चल सकती है। उत्तर-पश्चिम भारत में जम्मू-कश्मीर में 19 और 20 मई को हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।


उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश (18 से 19 मई): अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में ऊष्ण लहर चलने का अनुमान है। प्रयागराज, गाजीपुर, उरई और आगरा में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा सकता है, जबकि इटावा और मेरठ में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है।- नवभारत टाइम्स के अनुसार

News Image

इजरायल सैन्य सहयोग बढ़ाने पर रोक नहीं लगी

  • अमेरिकी संसदीय समिति ने अमेरिका-इजरायल सैन्य सहयोग को मजबूत करने वाले प्रावधान को हटाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया।
BY Saba Parveen ·