Latest News Lifestyle
यूपी में भीषण गर्मी के बीच सड़क पर रेंगते हुए मंत्री का आवास घेरने पहुंचे 69,000 भर्ती के अभ्यर्थी!

UPDATE:- यूपी की 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन एक बार फिर तेज हो गया है. अभ्यर्थियों ने इस बार अनोखा तरीका अपनाया और रेंगते हुए प्रदर्शन किया


उत्तर प्रदेश में 69,000 शिक्षक भर्ती के मामले में 31वीं तारीख के बीच अभ्यर्थियों ने भीषण गर्मी में रेंगते हुए प्रदर्शन किया. अभ्यर्थी, राज्य के बेसिक शिक्षा मंत्री का आवास घेरने जा रहे थे हालांकि पुलिस ने उन्हें आगे जान से रोक दिया.
लखनऊ में में बेसिक शिक्षा मंत्री के आवास की ओर सड़क पर रेंगते हुए पहुंचे और विरोध जताया. भीषण गर्मी के बीच अभ्यर्थियों ने अनोखे तरीके से प्रदर्शन करते हुए सरकार पर उनकी मांगों की अनदेखी का आरोप लगाया. प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि मामले की अगली सुनवाई 31 मई को है, लेकिन अब तक उनकी ओर से अदालत में प्रभावी पैरवी नहीं की जा रही है. उनका आरोप है कि सरकार और संबंधित विभाग उनके मुद्दों को गंभीरता से नहीं उठा रहे हैं. अभ्यर्थियों ने मांग की कि कोर्ट में मजबूती से पक्ष रखा जाए और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े विवाद का जल्द समाधान निकाला जाए.

'हमारे पास कोई ऑप्शन नहीं...'

अभ्यर्थियों का आरोप है कि उनके मामले की सही से पैरवी नहीं हुई है. एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए एक अभ्यर्थी ने कहा कि हम आग्रह करने आए हैं कि हम लोगों की 
यह पूछे जाने पर कि वह रेंगते हुए क्यों जा रहे हैं, अभ्यर्थियों में से एक ने कहा कि हमारी हालत कीड़े मकड़ों से ज्यादा बुरी हो गई है, इसलिए हमने यह कदम उठाया.
हालत देखी जाए. हम लोग मजबूर हैं. पिछले 6 सालों से हमारा आंदोलन चल रहा है. अब गर्मी, सर्दी, बारिश, कुछ फर्क नहीं पड़ता. हम लोग मजबूर हैं. हमारे पास कोई ऑप्शन नहीं है.

News Image

इजरायल सैन्य सहयोग बढ़ाने पर रोक नहीं लगी

  • अमेरिकी संसदीय समिति ने अमेरिका-इजरायल सैन्य सहयोग को मजबूत करने वाले प्रावधान को हटाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया।
BY Saba Parveen ·