Latest News Lifestyle
मुक्त व्यापार समझौतों से बढ़े विकास और निर्यात अवसर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत द्वारा विभिन्न देशों के साथ किए गए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) देश के विकास और निर्यात को नई गति दे रहे हैं। नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में उन्होंने कहा कि ये समझौते भारतीय उद्योगों, खासकर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए बड़े अवसर लेकर आए हैं।

उन्होंने बताया कि एफटीए के माध्यम से एमएसएमई अंतरराष्ट्रीय मानकों को अपनाकर अपनी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ा सकते हैं और वैश्विक बाजारों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने पिछले एक वर्ष में ब्रिटेन, यूरोपीय संघ, ओमान और न्यूजीलैंड सहित कई देशों के साथ व्यापार समझौते किए हैं, जबकि अमेरिका के साथ समझौते पर बातचीत अंतिम चरण में है।

बैठक में पीएम मोदी ने महिला नेतृत्व वाले विकास को विकसित भारत के लक्ष्य का अहम आधार बताया। उन्होंने राज्यों से महिलाओं की शिक्षा, कौशल विकास, सुरक्षा और सशक्तिकरण को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत की युवा आबादी देश की सबसे बड़ी ताकत है और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोजगार तथा कौशल विकास के माध्यम से इस अवसर का पूरा लाभ उठाना आवश्यक है।

News Image

Instagram का नया फीचर, अब मनचाहे तरीके से सजाएं प्रोफाइल

  • इंस्टाग्राम ने "Reorder Your Grid" फीचर लॉन्च किया है, जिससे यूजर्स अपनी प्रोफाइल पर पोस्ट्स की पोजिशन अपनी पसंद के अनुसार बदल सकते हैं।
BY Saba Parveen ·