Latest News Lifestyle
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, नेपाल जा रहे चार युवक घायल

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें लखनऊ के चार दोस्त घायल हो गए। नेपाल जा रही उनकी तेज रफ्तार कार सिकरीगंज क्षेत्र के भूमिधर अंडरपास के पास किसी अज्ञात वाहन से टकराकर पलट गई।

पुलिस के अनुसार, घायल युवकों की पहचान अक्षयन सिंह यादव, सक्षम तिवारी, विराज गुप्ता और कृष्णा श्रीवास्तव के रूप में हुई है। टक्कर के बाद कार का एयरबैग खुल गया, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

सूचना मिलने पर सिकरीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उरुवा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को हटाकर यातायात बहाल कराया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

News Image

मुक्त व्यापार समझौतों से बढ़े विकास और निर्यात अवसर

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के मुक्त व्यापार समझौते निर्यात, निवेश और एमएसएमई क्षेत्र के लिए नए अवसर लेकर आए हैं।
BY Saba Parveen ·